मुन्ना कापरी बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के देवघर जिला अध्यक्ष
पत्रकार हितों की रक्षा हेतु संगठन को गांव-शहर से जोड़ने का संकल्प

देवघर, झारखंड।
झारखंड के देवघर जिले से सक्रिय पत्रकार मुन्ना कापरी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश और महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा की संस्तुति पर की गई है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की।

मुन्ना कापरी वर्तमान में प्रातः आवाज़, श्रम बिंदु और द भारत मित्र जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकारिता कर रहे हैं। साथ ही वह झारखंड जोन के जोनल हेड भानु मित्र के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा, “इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया है, मैं उसका निष्ठा और ईमानदारी से पालन करूंगा। गांव से लेकर शहर तक पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज़ को बुलंद करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

मुन्ना कापरी की नियुक्ति पर पत्रकारिता जगत में उत्साह का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाइयों से नवाजा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. परवेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा, महासचिव गिरीराज सिंह, कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य मो. एजाजुल हक और के एम राज ने शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा प्रदेश प्रभारी प्रमोद पासवान, प्रदेश संरक्षक असदुर रहमान, प्रदेश सचिव विजय दत्त पिंटू, आतिफ खान, रफी समी, मो. सलमान खान, विपिन कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा (रामगढ़), सद्दाम हुसैन (जामताड़ा), शिराजी रहमान (धनबाद), कृष्णा गोस्वामी, मनोज पांडेय, काजल तिवारी और रंजीत गोस्वामी समेत कई पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुन्ना कापरी की यह नियुक्ति देवघर जिले में पत्रकार संगठन को एक नई दिशा देने की उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।

— संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *