NEET छात्रा हत्याकांड पर सम्राट चौधरी ने X पर दी जानकारी
पटना: बिहार में NEET छात्रा की हत्या के मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना में हुई NEET छात्रा की हत्या (कांड संख्या-14/26) की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने के लिए भारत सरकार से आग्रह किया है।