पटना जंक्शन लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा — नकली पुलिस बनकर 22 लाख से अधिक की लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पटना — पटना जंक्शन पर एक सोना और चांदी व्यवसायी से 22.50 लाख रुपये से अधिक की बड़ी लूट के मामले में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित से नकदी लूट ली थी। इस सनसनीखेज घटना का पुलिस ने केवल 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना 29 दिसंबर की रात घटित हुई थी जब पीड़ित कारोबारी धीरज कुमार अपने सामान के साथ पटना जंक्शन पर खड़ा था। उसी दौरान दो व्यक्ति पुलिस वर्दी पहनकर उसके पास आए और धमकाकर 22.50 लाख रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान लूट लिए। उसके मुताबिक उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की शिकायत पीड़ित ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई। तुरंत जांच में जुटी रेल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 19 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।