पटना के अस्पताल में गैंगवार की गूंज: कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता, पटना
पटना के नामचीन पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब इलाजरत कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा  अपराधियों ने घुसकर गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि यह हमला आपसी गैंगवार का नतीजा है। मृतक चंदन मिश्रा बक्सर जिले का रहने वाला था और राजेंद्र केसरी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

सूत्रों के अनुसार, चंदन मिश्रा  अस्पताल में भर्ती था और बीमारी के चलते उसे जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था। इसी दौरान विरोधी गुट के शूटरों ने उसे निशाना बनाते हुए अस्पताल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *