पटना के मसौढ़ी में ‘डॉग बाबू’ के नाम पर बना निवास प्रमाण पत्र, प्रशासन सख्त, जांच के आदेश

मसौढ़ी (पटना)। सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मसौढ़ी अंचल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां ‘डॉग बाबू’ नाम से एक व्यक्ति को निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। मामला सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल दस्तावेज को रद्द करते हुए संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि यह न सिर्फ लापरवाही है, बल्कि एक तरह का फर्जीवाड़ा भी है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले राजस्व कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

24 घंटे में रिपोर्ट देने का आदेश

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी को इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए गए कर्मियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *