पटना में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक ‘खुच्चड़’ का मंचन, बच्चों को दिया जागरूकता का संदेश
पटना। मध्य विद्यालय सैदपुर, पटना-4 में सोमवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माध्यम फाउंडेशन, पटना द्वारा किया गया, जिसमें बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित कलाकार धर्मेश मेहता के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक ‘खुच्चड़’ का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान कलाकारों ने स्वच्छता कार्यशाला के साथ-साथ नाटक के माध्यम से बच्चों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नाटक में स्वच्छता के महत्व को जीवंत तरीके से प्रस्तुत करते हुए यह बताया गया कि व्यक्तिगत जीवन से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक साफ-सफाई बनाए रखना कितना आवश्यक है।
कार्यक्रम में माध्यम फाउंडेशन के कलाकारों में राकेश कुमार, मीना देवी, चित्र प्रिया, मो. सदरुद्दीन, सोनल कुमारी, डॉ. रविंद्र कुमार चंद्र, दुर्गेश्वर, संजय, रंधीर सिंह, देवेंद्र झा और आर्यन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक बताया।