पुराने आपराधिक मामले में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके आवास पर पहुंची

पटना। बिहार पुलिस ने 1995 के एक पुराने आपराधिक मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पुलिस की टीम पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची।

पटना के एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला गर्दनीबाग थाने में दर्ज है और पूर्ववर्ती भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी के तहत दर्ज है। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में ट्रायल के रूप में लंबित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *