पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने गांवों का दौरा कर सुनी जनता की समस्याएं

हवेली खड़गपुर। हिन्द सेना के संस्थापक और पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने रविवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल के पहाड़पुर, श्यामपुर और किशनपुर गांवों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं उनके सामने रखीं।

लांडे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के वास्तविक विकास में उनकी सबसे अहम भूमिका है। उन्होंने बेरोजगारी और पलायन को बिहार की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इसका मूल कारण युवाओं का राजनीति में कम भागीदारी निभाना है। जब तक युवा राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, तब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए जात-पात से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक कार्यों में आगे आएं और समाज को दिशा देने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *