औरंगाबाद
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर और पार्टी के औरंगाबाद विधानसभा के भावी उम्मीदवार श्री रमेश सिंह ने दीपावली के महापर्व पर समस्त भारतवासियों और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हर घर में खुशियाँ, धन, और उन्नति लेकर आए। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में उजाले का संचार हो।
श्री रमेश सिंह ने अपने संदेश में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के लिए भी विजय की कामना की और प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वास जताया कि जन सुराज पार्टी प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।