सन्त शरण द्विवेदी बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के रीवा जिला अध्यक्ष
पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार को बताया प्राथमिक लक्ष्य
रीवा, 20 मई (संवाददाता)
रीवा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और आल न्यूज टाइम्स (एएनटी) के ब्यूरो चीफ सन्त शरण द्विवेदी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष – रीवा नियुक्त किया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं राष्ट्रीय सचिव मसूद जावेद कादरी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मो. अश्फाक आरिफ खान द्वारा की गई।
नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष सन्त शरण द्विवेदी ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे शहर से लेकर गांव तक सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे, साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उत्पीड़न की घटनाओं पर सजगता से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर देशभर के पत्रकारों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में रीवा जिले में संगठन और अधिक सशक्त रूप में उभरेगा।
बधाई देने वालों में शामिल हैं:
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, प्रदेश संरक्षक इंसाफ कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इश्हाक मदनी, महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा, सहित देश के विभिन्न राज्यों के पत्रकार साथी, चैनलों और पत्र-पत्रिकाओं से जुड़े संपादकगण शामिल हैं।
रीवा जिले से भी पत्रकारों ने बड़ी संख्या में बधाइयाँ दी हैं, जिनमें भास्कर के सुरेंद्र तिवारी, दैनिक जागरण के संजीव गुप्ता एवं अख्तर साहब, तराई आंचल के पुष्पेंद्र सिंह, प्रभात मिश्रा (न्यूज़ अतरैला), चन्द्रशेखर चौहान (आज तक 24), खुशमिंदर सिंह, धनांतर मिश्रा व अन्य नाम शामिल हैं।
यह नियुक्ति न केवल सन्त शरण द्विवेदी की पत्रकारिता में दीर्घकालिक सेवा को सम्मानित करती है, बल्कि रीवा जिले के पत्रकारिता जगत के लिए भी यह एक प्रेरणादायक क्षण बन गया है।