पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिन्हा के नेतृत्व में केंद्र के सभी सदस्यों ने जद (यू) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधान पार्षद भीष्म सहनी, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद और प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद (यू) राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। समाज के हर वर्ग तक पार्टी की योजनाएं पहुंच रही हैं, जिससे सभी प्रभावित हो रहे हैं।”

पार्टी में शामिल हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र का जद (यू) में शामिल होना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *