तारापुर में सम्राट चौधरी की प्रचंड जीत, औपचारिक घोषणा शेष
एनडीए बहुमत की ओर, बीजेपी के खाते में गई सीट

पटना/मुंगेर।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की मजबूत बढ़त के बीच मुंगेर की चर्चित तारापुर सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर दर्ज हुआ है। डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने इस सीट पर निर्णायक बढ़त लेते हुए जीत सुनिश्चित कर ली है। 30 राउंड की पूरी गिनती समाप्त हो चुकी है और सम्राट चौधरी को 42 हजार से अधिक वोटों का भारी अंतर मिला है। हालांकि चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार अब भी जारी है।

 

स्थानीय स्तर पर यह सीट सम्राट चौधरी का पारंपरिक प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान भी यहां भारी जनसमर्थन देखने को मिला था। मतदाताओं ने इस बार स्पष्ट रूप से सम्राट चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिकॉर्ड मतों से आगे बढ़ाया।

उधर, राज्यभर से मिल रहे आंकड़ों के अनुसार एनडीए 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर है। बीजेपी और जेडीयू गठबंधन लगभग हर महत्वपूर्ण सीट पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है।

तारापुर की जीत न केवल एनडीए के लिए बल्कि सम्राट चौधरी के राजनीतिक कद के लिए भी अहम मानी जा रही है। आधिकारिक परिणाम जारी होने के बाद तारापुर सीट पर बीजेपी का कब्जा औपचारिक रूप से घोषित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *