फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील ने हैती को 3-0 से रौंदा, कुन्या का डबल धमाका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैती को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ब्राजील की जीत के नायक रहे मैथियस कुन्या, जिन्होंने दो गोल दागे, जबकि स्टार फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर ने भी एक गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

मैच की शुरुआत से ही ब्राजील ने आक्रामक खेल दिखाया और गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा। कुन्या ने शानदार फिनिशिंग का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे, जिससे हैती की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। इसके बाद विनीसियस जूनियर ने भी गोल कर ब्राजील की बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया।

ब्राजील की टीम को इस मुकाबले में अपने अनुभवी स्टार खिलाड़ी नेमार की कमी जरूर खली, लेकिन युवा खिलाड़ियों ने उनकी अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दी। नेमार अभी भी पिंडली (काफ) की चोट से उबर रहे हैं और पिछले एक महीने से अधिक समय से मैदान से बाहर हैं। इसी कारण वह टीम के साथ इस मैच के लिए यात्रा नहीं कर सके।
इस जीत के साथ ब्राजील ने ग्रुप-सी में महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए और नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। वहीं, हैती की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

Report by Anirudh Narayan
Intern (TWMNews)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *