बिहार बंद LIVE: पटना समेत कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र, समस्तीपुर-सीवान में जाम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पटना, संवाददाता।
NEET पेपर लीक विवाद के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर शनिवार को राज्यभर में देखने को मिला। राजधानी पटना सहित कई जिलों में छात्र सड़कों पर उतर आए, वहीं प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

पटना में प्रमुख चौराहों को अति संवेदनशील घोषित कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, आयकर गोलंबर और हड़ताली मोड़ पर वाटर कैनन, फायर ब्रिगेड और वज्र वाहन लगाए गए हैं। साथ ही, शहर के प्रमुख इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

राज्य के समस्तीपुर और सीवान जिलों में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

इस बंद को राष्ट्रीय जनता दल (RJD), वीआईपी, भाकपा-माले और माकपा समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन मिला है, जिससे आंदोलन को राजनीतिक मजबूती भी मिली है।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पटना में अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए निगरानी बढ़ा दी है और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *