बिहार में सत्ता का नया अध्याय आज तय: बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम चेहरे पर लगेगी मुहर

पटना, संवाददाता:
बिहार की राजनीति आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है, जहां भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। राज्य में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, दोपहर में होने वाली इस अहम बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे और विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इसी नेता को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

सम्राट चौधरी सबसे आगे
मुख्यमंत्री पद की रेस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। खबर है कि मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके नाम की अनुशंसा की है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

इन नामों पर भी चर्चा तेज
हालांकि बीजेपी अपने फैसलों से चौंकाने के लिए जानी जाती है, इसलिए अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। अति पिछड़ा वर्ग से प्रमोद चंद्रवंशी और संजीव चौरसिया जैसे नेताओं को भी संभावित दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति से किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि सामाजिक संतुलन साधा जा सके।

जातीय समीकरण पर फोकस
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी इस बार मुख्यमंत्री चयन में जातीय समीकरण को प्रमुखता दे सकती है। पिछड़ी, अति पिछड़ी और दलित वर्गों को साधने के लिए पार्टी अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *