बेगूसराय में महिला से दरिंदगी की हदें पार: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी डाली, ब्लेड से किए कई वार
बेगूसराय – बिहार के बेगूसराय जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी डाल दी गई, जबकि उसके शरीर पर ब्लेड से कई जगह वार किए गए। महिला की छाती और जांघों पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए गैंगरेप की धाराएं लगाने के बजाय केवल मारपीट का मामला दर्ज किया है। इससे परिवार में भारी नाराजगी है। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट सहित सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Report by Anirudh Narayan
Intern (TWMNews)