मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

मुंबई। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में लोग जुटे। यह प्रदर्शन कॉकroach जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित किया गया था। पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में युवा हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर शिवाजी पार्क पहुंचे।

प्रदर्शन में वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी मौजूद रहे। वहीं, शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी CJP के आंदोलन को समर्थन दिया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए शिवाजी पार्क और आसपास के इलाकों में पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

इसी बीच मुंबई में ‘Gen Next Mumbai’ नाम से खुद को पहचानने वाले लोगों के एक समूह ने CJP के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक ने ANI से कहा कि वे संविधान की रक्षा और सम्मान के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और CJP के रवैये का विरोध करते हैं।

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का यह आंदोलन मतदाता सूची में बदलाव और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच हो रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग से जुड़े आरोपों और प्रक्रियाओं को लेकर अलग-अलग पक्षों के दावे सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *