लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

आडवाणी को अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में रखा गया है, जहां चिकित्सकों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, उन्हें आईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

मई में भी अस्पताल में हुए थे भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी इससे पहले मई 2026 में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

आडवाणी देश की राजनीति के लंबे समय से प्रमुख चेहरों में रहे हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ केंद्र सरकार में गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

TWM News | नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *