कोटा रैली में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला, बोले- बच्चों पर दबाव डालती और उन्हें कुचल देती है मौजूदा प्रणाली
कोटा में आयोजित छात्र महा रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान शिक्षा प्रणाली बच्चों पर अत्यधिक दबाव डालती है, उन्हें तनावग्रस्त बनाती है और उनकी प्रतिभा को कुचल देती है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है ताकि कोई भी छात्र निराशा, तनाव या असफलता के डर से न जूझे।
राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही अनियमितताओं को भी युवाओं के भविष्य पर बड़ा हमला बताया। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और भर्ती में देरी से लाखों छात्रों के सपने टूट रहे हैं। कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए छात्र आंदोलन के तहत उन्होंने युवाओं से अपनी आवाज बुलंद करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को अवसर देना और उनका विकास करना होना चाहिए, न कि उन्हें मानसिक दबाव में डालना। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए ऐसी शिक्षा व्यवस्था जरूरी है जो छात्रों को आत्मविश्वास, रचनात्मकता और बेहतर अवसर प्रदान करे।
Anirudh Narayan
(Intern)TWMNews