“‘क्या मैं आपको चुम्मा लूंगा…?’ सवाल पर भड़के विधायक, ‘लव यू’ वाले बयान से मचा सियासी बवाल”

बिहार | TWM  रिपोर्ट

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पत्रकारों के सवाल पर भड़कते हुए विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मामला उस समय का है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में जाने के दौरान विधायक और एक दरोगा के बीच कहासुनी हो गई थी। इस घटना के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा, तो विधायक नाराज़ हो गए और तीखे अंदाज में जवाब दिया।

गुस्से में उन्होंने कहा—“क्या मैं आपको चुम्मा लूंगा, प्यार करूंगा, लव यू बोलूंगा…?” उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *