मध्य प्रदेश में जमीन सौदों पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव बोले- BJP तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की साजिश रच रही

लखनऊ/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़े कथित भूमि सौदों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यह पूरा विवाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आंतरिक राजनीति का हिस्सा है और पार्टी अपने ही तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की योजना बना रही है

अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगाए जा रहे भूमि संबंधी आरोप केवल राजनीतिक विवाद नहीं हैं, बल्कि BJP के भीतर चल रही रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की छवि खराब कर उन्हें बदलने की तैयारी कर रही है.
वहीं कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि लेनदेन के मामलों को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार जवाब देने से बच रही है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है

दूसरी ओर BJP ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार, राजनीतिक प्रेरित और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश हैं। BJP नेताओं ने कहा कि विपक्ष बिना किसी ठोस सबूत के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

इस पूरे विवाद के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति में माहौल गर्म हो गया है। विपक्ष जहां भूमि सौदों को बड़ा मुद्दा बना रहा है, वहीं BJP इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। आने वाले दिनों में इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Report by Anirudh Narayan
Intern TWMNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *