रौशन आनंद के समर्थन में छात्रों का उबाल: बिहार में कैंडल मार्च, रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग तेज

पटना | अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न 

बिहार में शिक्षक विवाद को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के समर्थन में राज्य के कई हिस्सों में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर उनकी रिहाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शनिवार शाम मधेपुरा समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए छात्रों ने “रौशन आनंद को न्याय दो” और “शिक्षकों का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन छात्रों की आवाज में स्पष्ट आक्रोश देखने को मिला।

दरअसल, पटना से शुरू हुआ यह विवाद अब राज्य के अन्य जिलों तक फैल चुका है। छात्रों का आरोप है कि रौशन आनंद को साजिश के तहत फंसाया गया है और प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय और शिक्षा व्यवस्था के सम्मान की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *