लगातार दूसरी बार RBI ने रेपो रेट रखा स्थिर, ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई दिल्ली | अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न BAJMC

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर मौद्रिक नीति में कोई बदलाव नहीं करते हुए रेपो रेट को स्थिर बनाए रखा है। यह लगातार दूसरी बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल दरों को यथावत रखा जाए। वर्तमान में रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर कायम है।

RBI के इस फैसले के पीछे मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये पर दबाव को माना जा रहा है। केंद्रीय बैंक ने महंगाई को नियंत्रित दायरे में बताते हुए फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से आम लोगों की EMI और लोन ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा, जिससे उधार लेने वालों को राहत मिलेगी। वहीं, RBI ने आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और विकास को समर्थन देने पर जोर दिया है।

हालांकि, वैश्विक परिस्थितियों और महंगाई के रुझानों को देखते हुए आने वाले समय में RBI अपने रुख में बदलाव कर सकता है। फिलहाल केंद्रीय बैंक ने संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *