96 करोड़ के मालिक प्रशांत किशोर, पत्नी की संपत्ति 102 करोड़ पार  चुनावी हलफनामे में बड़ा खुलासा

पटना, संवाददाता:
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक किया है। हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर के पास कुल करीब 96 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास उनसे भी अधिक, लगभग 102 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं।

हलफनामे में बताया गया है कि प्रशांत किशोर की संपत्ति में लगभग 22 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और करीब 73 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
वहीं उनकी पत्नी के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दर्ज की गई है, जिससे परिवार की कुल संपत्ति करीब 198 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।

यह भी सामने आया है कि किशोर की आय का बड़ा हिस्सा उनके व्यवसायिक निवेश और कंपनियों से जुड़ा है। हलफनामे में बैंक जमा, निवेश, सोना और अन्य परिसंपत्तियों का भी उल्लेख किया गया है।

बांकीपुर उपचुनाव प्रशांत किशोर के राजनीतिक करियर की पहली बड़ी चुनावी परीक्षा माना जा रहा है। ऐसे में उनकी संपत्ति का यह खुलासा चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *