मोदी-नीतीश पर बरसे तेजस्वी, कहा– “जब लालू जी ने आडवाणी को गिरफ्तार किया, तो बेटा मोदी से क्यों डरेगा?”

पटना, संवाददाता।
वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में   पटना की सड़कों पर विपक्षी महागठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “जब मेरे पिताजी लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के आका लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया था, तो बेटा नरेंद्र मोदी से क्यों डरेगा?” उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं और आने वाले चुनाव में भाजपा-नीतीश गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने अपने भाषण में खुद पर हो रहे कानूनी मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि वे केस और जेल से डरने वाले नहीं हैं। “भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। लालू जी को कितनी बार झुकाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं झुके। उसी खून से पैदा हुआ तेजस्वी भी झुकने वाला नहीं है।”

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि “मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। गुजरात में फैक्ट्री खोलते हैं और वोट मांगने आते हैं बिहार में। लेकिन बिहारियों को बेवकूफ बनाना इतना आसान नहीं है। बिहारी उड़ती चिड़िया को भी हल्दी लगा देते हैं।”

नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री इतने बार पलटी मार चुके हैं कि अब उनका दिमाग चकरा गया है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। नैतिकता के नाम पर वे राजनीति के भीष्म पितामह बन गए हैं।”

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *