जेडीयू सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार को भेजा इस्तीफे का प्रस्ताव
टिकट बंटवारे पर उठाए सवाल, कहा– पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी की
पटना। बिहार में सीट बंटवारे के बाद जेडीयू के अंदर असंतोष की आवाजें तेज होती दिख रही हैं। ताजा मामला भागलपुर के सांसद अजय मंडल का है, जिन्होंने मुख्यमंत्री एवं जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा देने की अनुमति मांगी है।
अजय मंडल ने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने सीट बंटवारे के दौरान समर्पित कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों की भावनाओं को नजरअंदाज किया है। उन्होंने लिखा कि ऐसे निर्णयों से जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ कमजोर हो रही है।
फिलहाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जेडीयू के अंदरूनी हलकों में अजय मंडल का कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।