मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, टिकट कटने की साज़िश का लगाया आरोप

पटना।
बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज़ और बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देकर पार्टी के भीतर ही चल रही “साज़िश” का आरोप लगाया।

गोपाल मंडल ने कहा कि पार्टी के एक बड़े नेता उनके खिलाफ काम कर रहे हैं और जानबूझकर उनका टिकट कटवाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने उस नेता का नाम उजागर नहीं किया, लेकिन संकेत साफ़ थे कि नाराज़गी गहरी है।

धरने पर बैठे मंडल ने कहा, “मैंने हमेशा पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए काम किया है, लेकिन अब कुछ लोग अपनी साज़िशों से हमें कमजोर करना चाहते हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *