तरारपुर से सम्राट चौधरी के भाई रोहित उतरेंगे मैदान में, एलजेपी से लड़ेंगे चुनाव — सूत्रों का दावा

पटना, संवाददाता।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच बड़ी खबर तरारपुर विधानसभा सीट से जुड़ी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाई रोहित चौधरी इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि TWM News इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि चौधरी परिवार की परंपरागत सीट तरारपुर से अब अगली पीढ़ी चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी के पिता शाकुनी चौधरी इस सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

स्थानीय राजनीति के जानकारों का कहना है कि अगर रोहित चौधरी को टिकट मिलता है, तो तरारपुर में मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। एलजेपी (रामविलास) की इस दांव से एनडीए के भीतर समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

फिलहाल, पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो घोषणा जल्द ही हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *