संभावित उम्मीदवारों की चर्चा तेज़ : आरजेडी की तैयारियों ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी, आधिकारिक पुष्टि नहीं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद (आरजेडी) में उम्मीदवारों की संभावित सूची को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई पुराने चेहरे और कुछ नए नाम आगामी चुनाव में राजद के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने अब तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मधुबनी से समीर महासेठ, अस्थावा से रवि रंजन, जहानाबाद से सुदय यादव, मटीहानि से बोगो सिंह, लालगंज से शिवानी शुक्ला, गड़ुआ से विनय यादव और नवीनगर से डब्लू सिंह के नाम संभावित सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।
वहीं प्रमुख सीटों में राघोपुर से तेजस्वी यादव, बख्तियारपुर से अनिरुद्ध यादव, मसौढ़ी से रेखा पासवान, परवत्ता से डॉ. संजीव कुमार, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, मोरवा से रणविजय साहू, और समस्तीपुर से अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नाम चर्चा में हैं।
इसके अलावा महुआ से मुकेश रौशन, धोरैया से भूदेव चौधरी, मुंगेर से अविनाश कुमार विद्यार्थी, महिषी से गौतम कृष्णा, झाझा से राजेंद्र प्रसाद, शेखपुरा से विजय कुमार, संदेश से किरण देवी या उनके बेटे दीपू सिंह, कलगांव से रजनीश यादव, शाहपुर से राहुल तिवारी, दिनारा से विजय कुमार मंडल, नोखा से अनीता देवी, और डेहरी ऑन सोन से फतेह बहादुर कुशवाहा जैसे नाम भी संभावित सूची में शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इमामगंज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी या उनके बेटे को टिकट मिल सकता है, जबकि मधेपुरा से चंद्रशेखर यादव, जोकीहाट से शाहनवाज आलम, लौकहा से भरत भूषण मंडल, बहादुरगंज से मुजाहिद आलम, हिलसा से शक्ति यादव, फतुहा से रामानंद यादव, और इस्लामपुर से राकेश रौशन का नाम भी चर्चा में है।
राजद के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सिवान से अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर से ओसामा सहाब, कांटी से इसराइल मंसूरी, दरभंगा ग्रामीण से ललित यादव, बोधगया से कुमार सर्वजीत, हायाघाट से भोला यादव, मढ़ौरा से संगीता, सोनपुर से रामानुज, परसा से छोटे लाल राय, और गरखा से सुरेंद्र राम के नाम पर भी मंथन चल रहा है।
हालांकि यह सभी नाम अभी तक अंदरूनी चर्चाओं और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। पार्टी की ओर से किसी भी उम्मीदवार को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।