जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों की चर्चा तेज, कई पुराने चेहरों की वापसी संभव
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी, आधिकारिक घोषणा शेष
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में टिकट वितरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई पुराने और सक्रिय नेताओं को इस बार मौका मिल सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक सकरा सीट से आदित्य कुमार, रूपौली से कला धर मंडल, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, जमालपुर से नचिकेता, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, राजगीर से कौशल किशोर, धौरैया से मनीष कुमार, झाझा से दामोदर रावत, राजपुर से संतोष निराला, फुलवारी शरीफ से श्याम रजक और मसौढ़ी से अरुण मांझी का नाम चर्चा में है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शीर्ष नेतृत्व जल्द ही फैसला लेंगे। वहीं, संगठन के भीतर टिकट वितरण को लेकर कई जिलों में बैठकों का दौर जारी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेडीयू इस बार सामाजिक समीकरणों को साधते हुए पुराने चेहरों के साथ कुछ नए उम्मीदवारों को भी मौका दे सकती है। हालांकि, अब तक पार्टी की ओर से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
– रिपोर्ट: टीडब्ल्यूएम न्यूज़, पटना