खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने थामा RJD का दामन, छपरा से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
पटना : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सूत्रों के अनुसार, खेसारी लाल यादव को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। तेजस्वी यादव ने कहा कि खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता और जनसम्पर्क क्षमता पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होगी।