जेपी गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण, जल्द पूर्ण करने का निर्देश

पटना। जे॰पी॰ गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण के क्रम में यह भी कहा गया कि गंगा नदी के किनारे स्थित इस पार्क के विकास में लोगों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से नदी तट के समीप सुरक्षा उपायों को मजबूत करने, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही जे॰पी॰ गंगा पथ पर सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और संकेतकों की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *