बिहार पुलिस प्रशासन में बड़े फेरबदल: 71 IPS अधिकारियों का तबादला, गया के नए SSP सुशील कुमार
पटना, जनवरी 2026 — बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 71 आईपीएस अधिकारियों के तबादला और पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं। यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग व अपराध नियंत्रण सुनिश्चत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सरकार की ओर से जारी किये गए आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों व विभागों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पदों पर नई तैनाती की गई है। इससे पहले कुछ दिनों पहले 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले भी किये गए थे।
प्रमुख नियुक्तियाँ
🔹 सुशील कुमार — गया जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में तैनात।
🔹 कांतेश कुमार मिश्रा — मुजफ्फरपुर SSP नियुक्त।
🔹 संतोष कुमार — किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (SP)।
🔹 जितेंद्र कुमार — अररिया SP।
🔹 विनय तिवारी — गोपालगंज SP।
🔹 हृदयकांत — आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) SP।
🔹 अनंत कुमार — रेल SP।
🔹 प्रमोद कुमार यादव — भागलपुर SSP।
🔹 विनीत कुमार — सारण SP।
🔹 सागर कुमार — पटना ट्रैफिक SP।
🔹 पूरन कुमार झा — सीवान SP।
साथ ही नवजोत सिमी (अरवल SP), रामानंद कौशल (बगहा SP), अवधेश दीक्षित (लखीसराय SP) और शुभांक मिश्रा (शिवहर SP) सहित कई अन्य अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है।