“ट्रेड डील में किसानों की मेहनत और खून-पसीना बेच दिया” — राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा आरोप

नई दिल्ली, 03 फरवरी 
लोकसभा में भारत–अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के दबाव में आकर इस समझौते को अंतिम रूप देने पर मजबूर हुए और हमारे किसानों की मेहनत, खून-पसीना और हितों को “बेच दिया” गया।

राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह समझौता लगभग चार महीने से अटका हुआ था, लेकिन अचानक पिछले रात इसे अंतिम रूप दे दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर “भयंकर दबाव” था और इससे भारतीय किसानों और देश के हितों को नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री “कंप्रोमाइज्ड” हो चुके हैं और राष्ट्रीय हितों की कीमत पर यह कदम उठाया गया।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि लोकसभा में उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से क्यों रोका गया, जब वह व्यापार समझौते और राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपनी बात रखना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *