सिलीगुड़ी में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का सफल समापन
सिलीगुड़ी: बिनागोरी रंग अभिलाषा संस्था के तत्वावधान में डि.एस. कॉलोनी, सिलीगुड़ी में आयोजित 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यशाला के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभिनय की बारीकियों को सीखा और भविष्य में एक सशक्त अभिनेता बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
कार्यशाला का संचालन प्रशिक्षक बिकेश साह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, मंच संचालन, शारीरिक अभिव्यक्ति तथा चरित्र निर्माण जैसे अभिनय के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने भी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण ग्रहण किया और प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में आदेश कुमार, जितेंद्र पासवान, संतोष कुमार, सूरज कुमार, रूपेश कुमार, नीरज साह, नितेश साह, पवन कुमार, श्रुति कुमारी, ज्योति कुमारी, रोहित कुमार, बलराम कुमार, संजय कुमार, सचिन कुमार एवं पायल कुमारी सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।

कार्यशाला के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी कला को निखारना और उन्हें रंगमंच के प्रति प्रेरित करना है।
डि.एस. कॉलोनी में आयोजित यह 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई और स्थानीय स्तर पर इसे सराहनीय पहल माना जा रहा है।