रसोई पर फिर महंगाई की मार: घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, तीन महीनों में दूसरी बढ़ोतरी

नई दिल्ली | अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न 

देशभर में आम जनता की रसोई पर एक बार फिर महंगाई का असर देखने को मिला है। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। यह पिछले तीन महीनों के भीतर दूसरी बार कीमतों में इजाफा है।

तेल विपणन कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई इस कीमत के बाद 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में सिलेंडर का दाम ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गया है।

इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर भारत में भी देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही इन बढ़ोतरीयों से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *