WJAI बिहार कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में अक्षय आनंद (LiveCities) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सागर कुमार (News Haat) को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कार्यकारिणी में प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) एवं अमर कुमार सिन्हा (बिहार पत्रिका) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं सचिव पद पर करुणा कुमारी (Patna Press), रोहित मेहता (BBN News), रौशन सनगही (Inquilab India, भागलपुर) एवं अंजनी पांडेय (प्रभात खबर) को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में राज कमल (प्रभात खबर), अरविंद जी (SDF न्यूज़), सुभाष यादव (जयनगर न्यूज़) तथा आदित्य कुमार (JamGhat Live) को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त सिमरनजीत सिंह (बिहार न्यूज़) को ऑफिस सेक्रेटरी, रत्नेश पांडेय (Bihar News Today) को कोषाध्यक्ष तथा रवि भूषण (भारत वार्ता) को वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने कहा कि कार्यकारिणी में शेष रिक्त पदों पर जल्द ही योग्य और सक्रिय सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *