टाइफाइड से पीड़ित हुए CJP प्रमुख दिपके, बोले—बीमारी के बावजूद जारी रहेगा आंदोलन
नई दिल्ली, संवाददाता।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके टाइफाइड से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी बीमारी आंदोलन की गति को नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेंगे।
दिपके ने एक वीडियो संदेश में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और जांच के बाद टाइफाइड की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उन्हें नियमित रूप से दवाएं एवं ड्रिप दी जा रही है।
इसके बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि आंदोलन को देशभर में मजबूती मिल रही है और यह अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा। यह आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाया जा रहा है।
इससे पहले भी दिपके ने स्पष्ट किया था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।