मुंबई

प्रसिद्ध मराठी अभिनेता अतुल परचुरे का सोमवार को 57 वर्ष की आयु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। हाल ही में कैंसर से उबरने के बाद वे फिर से मंच पर वापसी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका देहांत हो गया।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी। मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने हास्य भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले परचुरे ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने “तरुण तुर्क, म्हातारे अर्क” और “नटी गोटी” जैसी नाटकों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता था।

अतुल परचुरे ने मराठी और हिंदी टीवी शोज और फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनके असमय निधन से मराठी थिएटर और सिनेमा को एक बड़ा झटका लगा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शिंदे ने परचुरे के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा, “उनके निधन की खबर दुखद है। मराठी रंगमंच और सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है। मैं भी उनके हजारों प्रशंसकों में से एक हूं।”

अतुल परचुरे का निधन मराठी कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *