निगरानी विभाग की कार्रवाई

गया

फतेहपुर प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार रंजन को निगरानी विभाग की टीम ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एसडीओ कार्यालय के पास हुई, जहां बीडीओ ग्रामीण विकास योजना को ऑनलाइन कराने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे।

निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि उप प्रमुख रणधीर कुमार यादव की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर बीडीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी को पटना ले जाया गया है।

शिकायतकर्ता रणधीर कुमार ने बताया कि बीडीओ द्वारा पूरी हो चुकी योजनाओं के नाम पर भी पैसों की मांग की जा रही थी। नई योजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। उन्होंने कहा, “स्थानीय जनता की अपेक्षाएं पूरी न होने पर हमें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ता था। मजबूरन हमें यह शिकायत करनी पड़ी।”

जानकारी के अनुसार, बीडीओ राहुल कुमार रंजन पिछले डेढ़ साल से फतेहपुर प्रखंड में पदस्थापित थे और मूल रूप से औरंगाबाद के निवासी हैं। निगरानी टीम की इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *