युवा मोर्चा ने बढ़ाया संगठन, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

खगड़िया | भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। साथ ही, संगठन विस्तार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन थे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए तिरंगा यात्रा 2025 की तैयारी पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेद प्रकाश, जिला प्रभारी राजकिशोर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी सनातन मिश्रा और प्रदेश आईटी सेल के श्री झा ने भी संबोधन किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत, जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी, जिला महामंत्री नीतीश, डॉ. इंदु भूषण, जिला मंत्री नंदू शाह, नवीन सिन्हा, विजय यादव, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया, अंकित सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, प्रियांशु सिंह, ममता कुमारी, महामंत्री अमर सिन्हा, मंत्री मिट्ठू मद्धेशिया, संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्ण यादव, प्रवक्ता अंशु झा, आईटी सेल जिला संयोजक संतोष कुमार शाह सहित अनेक पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन ऊर्जा और जोश के साथ किया गया, जिसमें युवा कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावी रणनीतियों पर विचार साझा किए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *