बिहार में ‘कैट कुमार’ का कमाल: कैटी बॉस और कैटिया देवी के बेटे ने मांगा आवासीय प्रमाण पत्र!
बिहार में अनोखा मामला: बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, मामला दर्ज
रोहतास, बिहार | जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया। आवेदनकर्ता का नाम “कैट कुमार” दर्ज है, जिसमें पिता का नाम “कैटी बॉस” और मां का नाम “कैटिया देवी” लिखा गया है।
रोहतास डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर, नासरीगंज राजस्व पदाधिकारी कौशल पटेल ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नासरीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।