बड़ी धपरी में सामाजिक सुरक्षा कैंप, 70 से अधिक ग्रामीणों को मिला निःशुल्क लाभ

बढ़ौना (पटना)। गाँव बड़ी धपरी में शनिवार को सेवा शक्ति केंद्र के तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ए.एन.एम. दीदी, पूर्व मुखिया एवं बिहार दलित विकास समिति की सिस्टर सीखा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कैंप में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। 70 से अधिक लोगों ने अपने आवश्यक दस्तावेज निःशुल्क बनवाए। इस दौरान 29 जाति-निवास-आय प्रमाणपत्र, 10 ई-श्रम कार्ड, 10 किसान पंजीकरण, 8 लेबर कार्ड, 21 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, वहीं 4 नए राशन कार्ड में नाम जोड़े गए।

कार्यक्रम में सेवा शक्ति केंद्र की कार्यकर्ता रंजु प्रकाश, सोनी बहन, खुशबू बहन, आगेवान गीता बहन सहित कई स्थानीय बहनें और भाई सक्रिय रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर लगने चाहिए, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *