भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी ने स्वागत किया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन पर खुशी व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि वह आज शाम और कल होने वाली बैठकों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत-रूस की “समय-परीक्षित मित्रता” दोनों देशों के लोगों के लिए हमेशा लाभदायक रही है।