CM नीतीश ने औषधि वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पटना

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग से 109 औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दवाओं की आपूर्ति में आएगा सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन वाहनों के जरिए सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक दवाइयों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के तहत बड़े वाहन पटना से राज्य के 38 जिला मुख्यालयों तक दवाइयां पहुंचाएंगे, जबकि छोटे वाहन इन्हें प्रखंड और पंचायत स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों तक ले जाएंगे।

लंबे समय से राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की आपूर्ति में बाधाएं आ रही थीं। समय पर दवाइयां न पहुंचने के कारण कई बार स्टॉक खराब हो जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल बिहार के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने में सहायक होगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *