जमालपुर

विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जमालपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जमालपुर नगर पूर्वी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो के नेतृत्व में शहर में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, और सम्राट चौधरी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी और शहरवासियों के बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। जुलूस के दौरान ‘हरियाणा तो झांकी है, बिहार और झारखंड अभी बाकी है’ का नारा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य माननीय लालमोहन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान और भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीशुतोष कुमार यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम में शंकर सिंह, उत्तम सिन्हा, अमित चंद्रवंशी, कुंदन नाथ, शैलेंद्र सिंह, प्रहलाद घोष, सत्यम प्रसाद, रवि पासवान और अंजय वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो ने इस अवसर पर कहा, “यह जीत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। हम इसी उत्साह के साथ बिहार और झारखंड में भी जीत हासिल करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *