चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण पूर्वी भारत में परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। भारतीय रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इसमें पटना-पुरी स्पेशल से लेकर तेजस राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 12 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। तूफान के गंभीर प्रभावों को देखते हुए अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक पोर्टल पर अद्यतन जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:
24 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल
24 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 22644 पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस
23 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी
24 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल
23 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
24 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस
इसके अलावा 25 अक्टूबर को नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी परिचालन रद्द कर दिया गया है। चक्रवात ‘दाना’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रेन सेवाओं की ताजा स्थिति जानने के लिए रेलवे की वेबसाइट या निकटतम स्टेशन से संपर्क करें।