काटा लगा फेम मॉडल-अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुंबई। ‘काटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेफाली के असमय निधन से मनोरंजन जगत और उनके फैंस में गहरा शोक है।