महुआ चुनाव परिणाम: तेज प्रताप तीसरे स्थान पर, एलजेपी (RV) के संजय कुमार सिंह विजयी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में महुआ सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव इस बार तीसरे स्थान पर रहे।
महुआ सीट से एलजेपी (RV) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी मुकेश कुमार रौशन को 44,997 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। तेज प्रताप यादव पूरे चुनाव में चर्चा में थे, लेकिन परिणामों ने सभी समीकरणों को बदल दिया।
संजय कुमार सिंह की इस बड़ी जीत के साथ महुआ सीट पर आरजेडी का किला इस बार ढह गया, जबकि तेज प्रताप की तीसरे स्थान पर फिनिश ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।