मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैतृक गांव कल्याण विगहा में माँ की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपने परिवार संग घने कोहरे के बीच नालंदा जिले के पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे और अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने स्मृति वाटिका में माता के चरणों में फूल चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ परिजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर माता के अभूतपूर्व योगदान और आदर्शों को याद किया।